विदेश

भारत ने यूक्रेन की मदद से जापान को रोका !, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस युद्ध (Ukraine-Russia war) पिछले करीब दो महीने से जारी है। यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया (World) दो भागों में बंट चुकी है। एक पक्ष रूस के साथ तो दूसरा अमेरिका (America) और पश्चिमी देशों के साथ दिख रहा है, भारत (India) की बात करें तो भारत ने खुलकर किसी भी पक्ष का साथ नहीं दिया है, बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने पर जोर दिया है। हालांकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत रूस के साथ है।


जापान भारत की सहायता से करना चाहता था यूक्रेन की मदद

बाताया जा रहा है कि जापान ने कहा है कि भारत ने विस्थापित यूक्रेनी लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए जापान के विमान को देश में उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। यह रिपोर्ट निक्केई एशिया ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नीति प्रमुख साने ताकाइची ने कहा है कि भारत ने विस्थापित यूक्रेनी लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स के विमान को देश में उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जापानी सरकार ने भारत में एक स्टॉपओवर पर लोड की आपूर्ति कर उसे पोलैंड और रोमानिया के जरिए यूक्रेन तक परिवहन करने की योजना बनाई थी। बता दें कि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त द्वारा सहायता की अपील की गई थी। इस मामले पर अब तक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कोई कमेंट नहीं किया है।

Share:

Next Post

दंगा प्रभावितों को मना रहे संघ और विहिप के लोग, 'घर छोड़कर मत जाओ'

Thu Apr 21 , 2022
खरगोन के प्रभावित इलाकों में घरों के बाहर लिखा ‘यह मकान बिकाऊ है’ भोपाल। हाल ही में रामनवमी पर खरगोन में हुए दंगों की आग अब पूरी तरह से बुझ चुकी है, लेकिन जख्म अभी भी सुलग रहे हैं। प्रभावित इलाकों में लोग अभी भी दहशत में हैं। कुछ परिवार घर बेचकर सुरक्षित जगह जाना […]