भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः  शर्मा

भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और अब दुनिया के शक्ति संपन्न देश भी इस तथ्य को स्वीकारने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी देश को जिस राह पर ले जा रहे हैं, उस पर चलकर भारत निश्चित रूप से एक वैश्विक महाशक्ति बनेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका का सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान भारत को ग्लोबल पॉवर बनाने और अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव की स्पष्ट स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश की तात्कालिक और दीर्घकालीन आवश्यकताओं को समझते हुए जो विदेश नीति निर्धारित की, उसका परिणाम हम एक से अधिक अवसरों पर देख चुके हैं। चाहे कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का प्रोपेगंडा हो, या फिर चीन के साथ सीमा पर चल रहा तनाव, दुनिया के अधिकतर देश आज भारत के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। मोदी जी की सफल कूटनीति ने न सिर्फ चीन के प्रभाव को सीमित कर दिया है, बल्कि अब वह दुनिया में अलग-थलग पड़ता दिखाई दे रहा है।

उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, व्यापार, आर्थिक संभावनाओं और सैन्य क्षमता के क्षेत्र में भारत का लोहा पूरी दुनिया मानने लगी है और वह दिन दूर नहीं, जब भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में पहचाना जाएगा।

Share:

Next Post

अमेरिका ने चीनी अधिकारियों पर और अधिक वीजा प्रतिबंध लागू किए

Tue Dec 22 , 2020
वॉशिंगटन । मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अमेरिका के चीनी अधिकारियों पर और अधिक सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने यह घोषणा की है। पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका इस बात को लेकर स्पष्ट है कि मानवाधिकारों का हनन करने वाले अपराधियों का उनके देश में स्वागत […]