खेल बड़ी खबर

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में लहराया तिरंगा, महिला के बाद पुरुष टीम ने जीता ‘सोना’

पोलैंड। भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में शनिवार को इतिहास रच दिया। महिलाओं की कंपाउंड टीम ने तुर्की को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया।

बता दें कि चार दिन पहले यानी 10 अगस्त को प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं।
भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था। इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था और शीर्ष स्थान पर रहे थे।

पुरुष टीम ने भी साधा गोल्डन निशाना
महिलाओं के बाद पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी गोल्डन निशाना साधा। साहिल चौधरी, मिहिर नितिन और कुशल दलाल की तिकड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने जीते दो-दो गोल्ड मेडल
वहीं, प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने कंपाउंड कैडेट मिक्स्ड टीम के फाइनल में अमेरिका को तीरंदाजों को 115-152 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। दोनों भारतीय तीरंदाजों का यह एक दिन में दूसरा गोल्ड मेडल है।

Share:

Next Post

बेहतर सेक्‍स लाइफ के लिए डाइट में शामिल करें बस ये एक चीज, रिसर्च से समाने आई जानकारी

Sat Aug 14 , 2021
खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस, एन्जाइटी जैसे दिक्कतों का असर अब हमारी सेक्स लाइफ(sex life) पर भी दिखाई देने लगा है। यह दिक्कत महिलाओं में भी साफतौर पर दिखाई देने लगी है। वहीं, एक हालिया स्टडी के मुताबिक, किचन में रखे मसाले महिलाओं की सेक्स ड्राइव (sex drive) को बूस्ट करने में कारगर हैं। स्टडी में […]