img-fluid

भारतीय तीरंदाज तो बाजीगर निकले, चीन से पिछड़ने के बाद जीता गोल्ड

September 30, 2026

डेस्क: 20वें एशियन गेम्स में भारत ने आर्चरी में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है. भारत ने तीसरा और हैट्रिक पूरा करने वाला गोल्ड में मेंस कंपाउंड टीम इवेंट में जीता. इससे पहले भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट और मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था. भारत की मेंस कंपाउंड टीम का सामना फाइनल में चीनी तीरंदाजों से था, जिन्हें उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में हराया. दिलचस्प इसलिए क्योंकि एक वक्त था जब गणेश, साहिल और कुशल की भारतीय तिकड़ी मेंस कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में पिछड़ रही थी.

मेंस कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय तीरंदाजों की तिकड़ी- गणेश, साहिल और कुशल- ने चीन को 238-237 से हराया. फाइनल मुकाबले के पहले 3 एंड तक चीन का पलड़ा भारी दिख रहा था. लेकिन, चौथे एंड में बाजी पलट गई और गोल्ड मेडल भारत का हो गया.


  • भारतीय तिकड़ी में साहिल जाधव का ये दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले उन्होंने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में चिकिता के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता था. भारतीय मेंस कंपाउंड टीम की कामयाबी के साथ ही 20वें एशियन गेम्स में भारत ने आर्चरी में अपना तीसरा गोल्ड जीत लिया है. यानी, आर्चरी में भारत गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा चुका है.

    आर्चरी में भारत की मेंस कंपाउंड टीम की कामयाबी के साथ ही भारत ने 20वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल में दहाई का आंकड़ा छू लिया है. गणेश, साहिल और कुशल की तिकड़ी का जीता स्वर्ण पदक भारत का ओवरऑल 10वां गोल्ड मेडल रहा.

    एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के मामले में भारत का सबसे सफल अभियान अब तक आर्चरी में रहा है. इसके अलावा शूटिंग में भी भारत ने आर्चरी की तरह ही 3 गोल्ड जीते हैं. इसके अलावा क्रिकेट और कबड्डी में भी भारत को गोल्ड मिले हैं. एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने आर्चरी में 3 गोल्ड जरूर जीते लेकिन अभी आगे इसमें और इजाफा देखने को मिल सकता है.

    Share:

  • AI से बनाई फर्जी मार्कशीट, 2nd ईयर में एडमिशन लेकर दिया एग्जाम

    Wed Sep 30 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (Devi Ahilya University) से संबद्ध धार के एक सरकारी कॉलेज (Government College) में पढ़ने वाली बीए की छात्रा (Student) द्वारा एआई (AI) की मदद से फर्जी मार्कशीट (Fake Marksheet) तैयार कर सेकंड ईयर में दाखिला लेने का मामला सामने आया है. छात्रा ने फर्जी दस्तावेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved