विदेश

अमेरिका में भारतीय लड़के ने लगाई Golden Gate Bridge से छलांग, हुई मौत

सेनफ्रांसिस्को। भारतीय मूल के एक अमेरिकी किशोर ने अमेरिका व दुनियाभर में प्रसिद्ध सैन फ्रांसिस्को स्थित गोल्डन गेट ब्रिज से समुद्र में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। ब्रिज पर तैनात अमेरिकी तटरक्षक बल के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव समुद्र से निकाला। बच्चे के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है।

बालक द्वारा खुदकुशी की आशंका है, हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि आखिर किस वजह से उसने यह कदम उठाया। तटरक्षक बल ने बताया कि 16 साल के किशोर की साइकिल, फोन व बैग ब्रिज के समीप मिले हैं। वह शाम करीब 4.58 बजे ब्रिज से कूदा।

भारतवंशी की खुदकुशी की चौथी घटना
भारतीय समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया के अनुसार भारतवंशी द्वारा खुदकुशी करने की यह चौथी घटना है। इसमें एक भारतीय अमेरिकी ने कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से गोल्डन ब्रिज से छलांग लगा दी।


अब तक पुल से 2000 लोगों ने की खुदकुशी
अमेरिका के एनजीओ ब्रिज रेल फाउंडेशन के अनुसार पिछले साल यहां 25 लोगों ने खुदकुशी की थी। 1937 में यह पुल खुलने के बाद से लगभग 2,000 लोगों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। यह एनजीओ सैन फ्रांसिस्को के इस विश्व प्रसिद्ध गोल्डन गेट ब्रिज पर आत्महत्याएं रोकने के लिए कार्यरत है।

सैन फ्रांसिस्को सरकार पुल के आसपास 1.7 मील लंबा और 20 फीट चौड़ा लोहे का जाल बनाने का काम कर रही है। यह काम इस साल जनवरी तक पूरा होने वाला था, लेकिन यह प्रोजेक्ट अभी अधूरा है। प्रोजेक्ट पर 2018 में काम शुरू हुआ था। देरी की वजह से इसकी लागत दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है।

बता दें, गोल्डन गेट ब्रिज अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दोनो छोरों को जोड़ता है। यह झूला पुल 1937 में जब बनकर तैयार हुआ था तब यह विश्व का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज था। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

Share:

Next Post

भारत के प्रति आक्रामक रवैये को लेकर चीन की आलोचना, अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कही यह बात

Thu Dec 15 , 2022
वॉशिंगटन। भारतवंशी अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत के खिलाफ चीन की बढ़ती आक्रामकता की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए अमेरिका को भारत के साथ सहयोग जारी रखना चाहिए। राजा कृष्णमूर्ति ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) ने देश की सेना […]