विदेश

पाक दूतावास के अधिकारी पर भारतीय महिला प्रोफेसर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

इस्लामाबाद। दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास (Pakistan Embassy) के अधिकारी पर पंजाब की एक महिला प्रोफेसर ने अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने पाकिस्तान (Pakistan) जाने के लिए ऑनलाइन वीजा के लिए अप्लाई किया था। इसी सिलसिले में वह पाकिस्तान उच्चायोग (Pakistan Embassy) गई थी। पीड़ित महिला ने विदेश मंत्री जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) को पत्र लिख कर न्याय दिलाने की मांग की है।



आपको बता दें कि पाकिस्तान का कहना है कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने भारतीय महिला के साथ उच्चायोग के एक अधिकारी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में एक बयान जारी किया।

महिला ने पाकिस्तान जाने के लिए ऑनलाइन वीजा का आवेदन किया था और इसी सिलसिले में वह पाकिस्तान दूतावास गई थीं। पीड़िता ने इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। साथ पाकिस्तान सरकार से भी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने कहा है कि दुर्व्यवहार पर उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है और वह भारतीय महिला की शिकायत की तहकीकात कर रहा है।

Share:

Next Post

कब और क्‍यों मनाई जाती है लोहड़ी? जाने इस पर्व से जुड़ी ये महत्‍वपूर्ण बातें

Fri Jan 13 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । मकर संक्रांति (Makar Sankranti) की ही तरह लोहड़ी भी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। आमतौर पर लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। […]