img-fluid

इंदौर में परसों होंगे इंडियन आइडल अगले सीजन के ऑडिशन

July 17, 2022

लॉकडाउन ने मुझे दिया मौका, इसलिए कभी हार नहीं माने : सायली कांबले

इंदौर। ये कभी आसान नहीं है, लेकिन एक बड़ा मौका भी है। अगर हार जाओ या आगे न बढ़ पाओ तो रुकना कभी नहीं। कोशिश करते रहना ही आपको एक दिन सफल बनाएगा। मैंने इंडियन आइडल-10 का (Indian Idol 10 Audition) ऑडिशन दिया था और पहली ही बार में बाहर हो गई थी, लेकिन फिर लौटी और सीजन-12 की रनरअप बनी। मुझे लॉकडाउन ने मौका दिया।


ये बात सायली कांबले ने फोन पर हुई चर्चा में कही। इंडियन आइडल सीजन-13 के ऑडिशन इंदौर में परसों होने जा रहे हैं। सायली इस सीजन में कप्तान की भूमिका में नजर आने वाली हैं। सायली ने बताया कि वो शुरू से गाती रही हैं, इसलिए स्टेज शो खूब किए। लॉकडाउन में जब सब बंद हो गया तो लगा कि अब क्या होगा, लेकिन परिवार ने प्रेरित किया और लॉकडाउन में जमकर प्रैक्टिस की, जिसके बाद मैं सफल हुई। कभी-कभी समय सही नहीं होता, इसलिए कोशिश करना कभी नहीं छोडऩा चाहिए।

आत्मविश्वास का खेल है सब

सायली के मुताबिक, ये इतना आसान नहीं होता। जब आप पहले पड़ाव को पार कर रहे होते हैं तो पूरा देश आपको सुन रहा होता है, लेकिन गाते समय आपका उन चंद मिनटों का आत्मविश्वास ही आपको सफल बनाता है।

 

Share:

  • सतना, बुरहानपुर, खंडवा में ‘खिला कमल’: इंदौर में पुष्यमित्र 20 हजार से आगे, उज्जैन में कांटे का मुकाबला

    Sun Jul 17 , 2022
    इंदौर। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव का पहला नतीजा बुरहानपुर से सामने आया। BJP प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 588 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। सतना में BJP प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सिद्धार्थ कांग्रेस से विधायक भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved