img-fluid

काबुल में बंदूक की नोक पर भारतीय नागरिक का अपहरण

September 15, 2021

काबुल। अफगानिस्‍तान (Afghanistan) की सत्ता पर काबिज होते ही भले तालिबान(Taliban) ने एलान किया हो कि अब वह किसी से बदला नहीं लेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं है। तालिबानी(Talibani), हर एक उस शख्स से बदला ले रहे हैं जो अफगान सरकार (Afghan Government) के साथ थे। खबर है कि काबुल(Kabul) में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक का दिनदहाड़े अपहरण (Indian citizen kidnapped) कर लिया गया। माना जा रहा है कि बंदूक की नोक पर अपहरण (kidnapped) करने वाले तालिबानी ही थे। घटना के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs, Government of India) से संपर्क साधा गया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।



अफगान मूल के भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे काबुल में कारोबार करते हैं। वह फार्मास्र्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर आए बंदूक की नोक पर उन्हें व उनके साथियों का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बसंदी लाल अरेन्दे के सभी साथी भागने में कामयाब हो गए।
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि उन्हें अफगान में हिंदू-सिख समुदाय की ओर से अपहरण की जानाकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

Share:

  • काबुल में बंदूक की नोक पर भारतीय नागरिक का अपहरण, दिल्ली में रहता है परिवार

    Wed Sep 15 , 2021
    काबुल। सत्ता पर काबिज होते ही भले तालिबान (Taliban) ने एलान किया हो कि अब वह किसी से बदला नहीं लेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं है। तालिबानी, हर एक उस शख्स से बदला ले रहे हैं जो अफगान सरकार के साथ थे। खबर है कि काबुल में अफगान मूल (Afghan origin) के एक भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved