img-fluid

थाईलैंड में भारतीय टूरिस्ट के साथ बदसलूकी, वायरल क्लिप ने मचाया हंगामा

April 20, 2026

क्राबी: हाल ही में थाईलैंड से वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर भारतीयों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, मुस्कुराते हुए चेहरे और मेहमाननवाजी के लिए मशहूर थाईलैंड (Thailand) के क्राबी शहर से लगे आओ नांग (Ao Nang) में एक भारतीय टूरिस्ट को न केवल बदसलूकी का सामना करना पड़ा, बल्कि उन पर नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं.

इंस्टाग्राम पर @semicolonsandsuitcases नाम के अकाउंट से कश्मीर के रहने वाले एक ट्रैवलर ने अपने साथ हुई इस आपबीती को शेयर किया है. उनके अनुसार, यह पूरी घटना एक रेस्टोरेंट में नाश्ते के बिल में हुई मामूली गड़बड़ी से शुरू हुई.

टूरिस्ट ने बताया कि बिल को लेकर हुई चर्चा के दौरान रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने एक महिला को अनुवाद के लिए बुलाया. टूरिस्ट का आरोप है कि जैसे ही उसे पता चला कि मैं इंडियन हूं, उसका लहजा अचानक बदल गया. महिला अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहने लगी कि ये भारतीय अक्सर बिल का भुगतान नहीं करना चाहते, और हमेशा बहस करते हैं.


  • वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला टूरिस्ट पर चीख रही है, और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रही है. शख्स ने बताया कि उसने बहस करने के बजाय शांति से स्थिति को संभालने के लिए टूरिस्ट पुलिस को फोन किया. जिसके बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर ने माफी मांगी. टूरिस्ट ने भावुक होकर कहा, हम दुनिया घूमने और वहां की संस्कृतियों को समझने निकलते हैं, लेकिन किसी देश या समुदाय के प्रति ऐसी रूढ़िवादी सोच बेहद दुखद है.

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों ने माना कि थाईलैंड में भारतीयों के प्रति पूर्वाग्रह हकीकत है. उनके साथ भी ऐसा भेदभाव हुआ है. वहीं, कुछ नेटिजन्स का कहना था कि कुछ भारतीय पर्यटकों के खराब बर्ताव की वजह से स्थानीयों में ऐसी सोच बन गई है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एक की गलती के लिए पूरे देश को टारगेट करना गलत है.

    वीडियो के आखिर में भारतीय टूरिस्ट ने लोगों से अपील की कि अगर वे कहीं भी नस्लवाद या भेदभाव का शिकार होते हैं, तो उसके खिलाफ आवाज जरूर उठाएं. कश्मीरी ट्रैवलर ने कहा, शिष्टाचार जरूरी है, लेकिन गलत व्यवहार को सहना भी समाधान नहीं है.

    Share:

  • चेरी टोन में दिखेगा नया iPhone! iPhone 18 Pro का फर्स्ट लुक लीक, जानिए क्या होगा खास

    Mon Apr 20 , 2026
    मुंबई। Apple Inc. के अपकमिंग फ्लैगशिप (iPhone 18 Pro) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार अपने प्रो मॉडल्स में एक बिल्कुल नया और यूनिक ‘डार्क चेरी’ कलर पेश कर सकती है। यह कलर गहरे वाइन शेड जैसा होगा और (iPhone 18 Pro) व iPhone 18 Pro Max […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved