img-fluid

इंदौर: 1.20 करोड़ की फ्रेंचाइज़ी धोखाधड़ी का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दो डायरेक्टर को दबोचा

June 06, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइज़ी देने के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में नई दिल्ली से कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो डॉक्टर अभी फरार बताए जा रहे हैं।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वेलनेस सेंटर की फ्रेंचाइज़ी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नई दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रितु मेहता नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के संचालकों ने उन्हें वेलनेस सेंटर खोलने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि ले ली, लेकिन न तो वादा पूरा किया और न ही रकम वापस की।


  • शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस टीम नई दिल्ली पहुंची और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर कंपनी के डायरेक्टर देबदुलाल बनर्जी और राहुल सावेल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लंबे समय से फ्रेंचाइज़ी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धोखाधड़ी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में फरार अन्य आरोपियों तथा डॉक्टरों की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ठगी के नेटवर्क से जुड़े कई और खुलासे हो सकते हैं।

    Share:

  • स्ट्रीट डॉग का आतंक: 42 लोगों को काटा, CCTV में कैद हुई दहशत

    Sat Jun 6 , 2026
    इंदौर। इंदौर के सांवेर रोड इलाके में स्थित अरविंदो अस्पताल परिसर सहित आसपास के इलाके में एक स्ट्रीट डॉग का आतंक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। करीब 10 घंटे तक आवारा कुत्ते ने इलाके में लोगों पर हमला कर 42 लोगों को घायल कर दिया, जिनमें 16 को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved