
इंदौर। इंदौर की चन्दन नगर पुलिस 200 सीसीटीवी कैमरे की मदद से काम दिलाने का झांसा देकर महिला के चांदी के आभूषण हड़पने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए।
दरअसल इंदौर शहर के बदमाश ठगी के नए नए तरीके अपना रहे है जहां कुछ दिन पहले गरीब महिला रोज की तरह काम के लिए खजराना चौराहे पर खड़ी हुई थी इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और उसे काम दिलाने का लालच देते हुए बताया कि चंदन नगर क्षेत्र के आगे स्थित एक जैन मंदिर में खाना बनाने का काम है, जिसके लिए 600 रूपए प्रतिदिन वेतन मिलेगा। महिला उस अज्ञात व्यक्ति की बातों पर विश्वास कर उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चली गई।
आरोपी पहले उसे सराफा क्षेत्र ले गया और बाद में चंदन नगर के आगे ग्राम सिंहासा पहुंचा। वहां आरोपी ने महिला से कहा कि मंदिर में गहने पहनकर काम करने की अनुमति नहीं है, इसलिए वह अपने आभूषण उतारकर उसे दे दे। महिला को विश्वास में लेकर आरोपी ने 500 ग्राम चांदी के आभूषण अपने पास रखकर मंदिर में बात करने का कहकर वहां से फरार हो गया।
कुछ समय बाद महिला को संदेह होने पर उसने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना चंदन नगर में मामला दर्ज किया गया। वही चंदन नगर पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे की मदद से आखिरकार आरोपी जितेंद्र राठौर पकड़ने में सफलता हासिल हो गई। बहरहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved