
इंदौर। लसूड़िया इलाके की अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में सोमवार देर रात एक कैफे में शुरू हुआ विवाद पार्किंग में मारपीट तक पहुंच गया। दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। आरोप है कि युवकों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद गार्ड ने रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने।
जानकारी के मुताबिक, कैफे में स्टाफ से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों गुटों के युवक बाहर आ गए। पार्किंग में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही युवक फरार हो गए। वीडियो से होगी पहचान: मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिए। शुरुआती जानकारी में अर्जुन, अंकित और कशिक नाम के युवकों की पहचान सामने आई है। लसूड़िया पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved