
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 (Assembly Constituency Number 4) से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राजा मंडवानी ने अपने चुनाव के लिए अवैध रूप से चुनावी कार्यालय शुरू किए हैं। यह चुनाव कार्यालय (election office) अन्नपूर्णा रोड दशहरा मैदान के सामने है।
जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बीजेपी ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी द्वारा बिना चुनाव अधिकारी की अनुमति के चुनाव कार्योलयों का संचालन कर रहे हैं, इन चुनाव कार्यालय पर भारी मात्रा में बैनर, पोस्टर, झंडे तथा अन्य प्रचार सामग्री एकत्रित की जा रही है। शिकायती पत्र में तुरंत कार्रवाई के लिए मांग रखी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved