
इंदौर। 22 मार्च की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 387 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 4220 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 3698 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 3739 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 64896 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 68 है। आज दिनांक तक कुल 945 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 2135 हो गई है।
345 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 61775 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved