img-fluid

इन्दौर: 15 दिन तक दंपति को रखा डिजिटल अरेस्ट, सवा करोड़ से अधिक ठगे

February 28, 2026

82 लाख में बेची थी प्रापर्टी, जिसकी भनक लग गई थी अपराधियों को

इन्दौर। रिटायर्ड अधिकारी (retired officer) और उनकी पत्नी (Wife) को करीब 15 दिन (15 days) तक डिजिटल अरेस्ट (digital arrest) रखा और उनसे डेढ़ करोड़ की ठगी हो गई। इस मामले में उनकी ओर से ई-एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। ठगी करने वालों की क्राइम बांच तलाश कर रही है।



  • एसपी हीरानगर रूबिना मिजवानी ने बताया कि 77 साल की सुमनलता सक्सेना और उनके पति विजयशंकर के साथ वारदात हुई। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक प्रापर्टी 82 लाख रुपए में बेची थी, जिनके पैसे उनके खाते में पड़े थे। इसकी भनक लगते ही डिजिटल अरेस्ट करने वालों ने वीडियो कॉल के माध्यम से धमकाकर कहा कि तुम्हारे खाते में जो पैसे आए हैं वह पैसे आतंकवादियों की फंडिंग के हैं। यह फ्रॉड का रुपया तुम्हारे खाते में आया है और तुम इसमें आरोपी बन सकते हो। डिजिटल अरेस्ट करने वाले खुद को पुलिस अधिकारी बता रहे थे। करीब 15 दिनों तक दंपति को डिजिटल अरेस्ट रखा गया और उनसे दो अलग-अलग खातों में करीब एक करोड़ 15 लाख रुपए डलवा लिए। बाद में दंपति को लगा कि उनके साथ ठगी हुई है तो उन्होंने ई-एफआईआर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर केस दर्ज कर मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा है। डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए दंपति शासकीय नौकरी से रिटायर्ड हैं।

    ऐसा यह पहला मामला नहीं कई वारदाते हो चुकी हैं
    डिजिटल अरेस्ट में कल हीरानगर पुलिस ने जिस दंपति की शिकायत पर केस दर्ज किया है, उनके साथ डिजिटल अरेस्ट और ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। डिजिटल अरेस्ट करने वाली गैंग को जैसे ही किसी के खाते में रुपए आने की जानकारी लगती है तो वे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल से वर्दी में बात करते हैं और आतंकवादियों के फंडिंग से पैसे आने और अन्य प्रकार के डर दिखाकर लोगों को ठगते हैं। इसमें बार-बार पुलिस एडवायजरी जारी कर चुकी है कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।

    Share:

  • चीखती महिला में पत्नी का चेहरा दिखा गुस्से में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर चाकू से हमला

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली। आगरा में एक चौंकाने (Shocking)वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया जब मॉर्निंग वॉक (Morning Walk)पर निकली 55 वर्षीय महिला पर एक व्यक्ति ने अचानक चाकू से हमला (Attack) कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक तनाव और निजी जीवन के विवादों (Personal Disputes) से जूझ रहा था और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved