
इंदौर। इंदौर में एक जूस सेंटर पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां 18 अप्रैल को एक जूस सेंटर पर पेमेंट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी।
घटना का वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल हरकत में आई और आरोपियों की पहचान शुरू की गई। जिसमें जांच के बाद द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल करीब आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved