img-fluid

इंदौर: पांच पेज का सुसाइड नोट लिखकर होस्टल संचालक लापता

July 20, 2026

लापता होने से पूर्व लिखे पत्र में सूदखोरों पर लगाया आरोप

इंदौर। पांच पेज (five-page) का सुसाइड नोट लिखकर एक होस्टल संचालक (Hostel operator) एक हफ्ते से लापता (missing) है। उसके परिजन और समाजजन ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर उसकी तलाश करने की मांग की है। अधिकारियों ने जूनी इंदौर पुलिस को जांच सौंपी है।


  • विष्णुपुरी निवासी भगवान काग बीते सोमवार को लापता हो गया। उसके परिजन ने भंवरकुआं थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। भगवान पांच पेज का सुसाइड नोट लिखकर गया है, जिसमें विष्णुपुरी के ही रहने वाले ओमप्रकाश सलूजा और उसके बेटों सौरभ और गौरव पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए लिखा है कि तीनों ने मिलकर उसे सूद में इस कदर दबाया कि अब इससे निकलना मुश्किल लग रहा है। 3 करोड़ से अधिक ब्याज तीनों को वह दे चुका है। इसके बावजूद वह प्रताडि़त करते हैं, गुंडे भेजते थे, पुलिस अधिकारियों और नेताओं का डर दिखाते थे। जबरदस्ती फंड चालू करवाकर उसके रुपए भी वसूले। भगवान ने सुसाइड नोट में तीनों की प्रताडऩा के कई किस्से लिखे हैं। प्रशासन से इन पर कार्रवाई की मांग की। भगवान द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को लेकर सिर्वी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने गया था, जहां स्थानीय पुलिस पर मामले में सही जांच नहीं करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद भगवान की गुमशुदगी की जांच अब जूनी इंदौर पुलिस कर रही है। हालांकि जूनी इंदौर पुलिस ने जांच के नाम पर पिछले तीन दिनों में कुछ खास प्रयास नहीं किए हैं। उधर, परिजन यह भी कह रहे हैं कि समय पर भगवान को पुलिस ने नहीं खोजा तो उन्हें अनहोनी की शंका लग रही है।

    Share:

  • भारी बारिश से रेल लाइन क्षतिग्रस्त, शिमलगुड़ी-नामतिआली और शिमलगुड़ी-सेलेंगहाट सेक्शन पर सेवाएं प्रभावित

    Mon Jul 20 , 2026
    डेस्क। असम के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण दिखो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तिनसुकिया डिवीजन के शिवसागर जिले में शिमलगुड़ी शहर, स्टेशन यार्ड और रेलवे कॉलोनी में बाढ़ आ गई है। शिमलगुड़ी इलाके में पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बह रहा है, जिससे रेल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। भारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved