img-fluid

इंदौर: कंटेनर से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक युवक और युवती थे सवार

October 31, 2026

इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कंटेनर से टकराने के बाद एक कार में अचानक आग लग गई। कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दरअसल पूरी घटना इंदौर के तेजाजीनगर थाना क्षेत्र के चौराहे की है, जहां एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही कार कंटेनर से टकरा गई। टकराने के बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई। बमुश्किल युवक और युवती ने गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वही पूरे मामले लेकर पुलिस ने कुछ और ही बात बताई कि कार में शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगी है बहरहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved