इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE: RRCAT से पकड़ाया तेंदुआ, इलाज के लिए भेजा जू

इंदौर। आरआर कैट (RR CAT) इलाके में कई दिनों से घूम रहे तेंदुए (leopard) को आखिरकर कड़ी मशक्कत के बाद आज पकड़ लिया गया है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए चिड़ियाघर (Zoo) भेजा गया है। आपको बता दें कि आरआर कैट में तेंदुए के मूवमेंट को लेकर वन विभाग लंबे समय से सर्च ऑपरेशन चला रहा था। इसमें CISF के जवानों की भी मदद ली गई थी। बाद में परिसर के अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगा दिए। पगमार्क के आधार पर परिसर में एक तेंदुआ होने की पुष्टि हुई थी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक अन्‍य तेंदुआ भी घूम रहा है, जिसकी भी तलाश वन विभाग कर रहा है।


रहवासी इलाकों की तरफ आ रहे जानवर
जंगल को खत्म कर शहर का तेजी से विकास किया जा रहा है। यह स्थिति देश के अधिकांश राज्यों में देखी जा सकती है। जहां विकास की वजह से जंगल का दायरा सिमटने लगा है। हालत यह है कि जंगल से सटकर काॅलोनियां और टाउनशिप काटी जा रही है। जानवरों के रहने की जगह कम होने से इनका रूख अब रहवासी इलाकों की तरफ होने लगा, क्योंकि जंगल में पानी और भोजन खत्म हो चुका है। यही वजह है कि सालभर में रहवासी इलाकों में तेंदुए का मूवमेंट देखा गया। जैसे महू सैन्य परिसर, इंफोसिस-टीसीएस, आइआइटी परिसर, सिल्वर स्प्रिंग सहित कई इलाकों में रहा।

Share:

Next Post

हज यात्रा के दौरान झंडे लहराए तो सऊदी पुलिस करेगी कार्रवाई

Fri Mar 15 , 2024
भोपाल। अपने मुल्क का झंडा दुनिया के हर कोने तक बुलंद रहे, यह हर सच्चे भारतीय की तमन्ना होती है। इसी मंशा के साथ भारतीय हजयात्री अपने साथ बाकी जरूरी सामान के साथ अक्सर तिरंगा भी ले जाते हैं। मौका देखकर वह काबा शरीफ के सामने अपनी छाती पर तिरंगे को रखकर तस्वीरें सोशल मीडिया […]