
इंदौर। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम के तहत अमेरिका (विदेश) प्रवास पर जाने के कारण, नगर निगम के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए मेयर इन काउंसिल के राजेंद्र राठौर को 2 अक्टूबर 2026 तक महापौर का प्रभार सौंपा गया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव का चयन अमेरिकी सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए हुआ है, जहाँ वे डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट सिटी प्रशासन जैसे विषयों पर वाशिंगटन, बोस्टन और फ्लोरिडा सहित 5 शहरों का दौरा करेंगे।

उनकी अनुपस्थिति में शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था में कोई रुकावट न आए, इसलिए जनकार्य विभाग के प्रभारी और वरिष्ठ एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर को यह जिम्मेदारी दी गई है।
इस अंतरराष्ट्रीय दौरे का उद्देश्य वैश्विक स्तर की उन्नत तकनीकों और नागरिक सुविधाओं के प्रशासनिक मॉडलों को समझकर उन्हें इंदौर नगर निगम के डिजिटल व आधुनिक विजन में लागू करना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved