img-fluid

इन्दौर: पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद, ब्यूटीशियन का पति बोला- 8 दिन बाद उसके बारे में बताऊंगा

September 11, 2026

होटल में युवती की संदिग्ध मौत का मामला

इन्दौर। तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके की होटल एलएक्स (Hotel LX) में ब्यूटीशियन (beautician) सोनिला शर्मा (Sonila Sharma) की संदिग्ध मौत के बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल भाग गया। उसका मोबाइल अभी भी बंद है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। उधर, ब्यूटीशियन सोनिला के पति ने आठ दिन बाद दीपक के बारे में कुछ कहने की बात कही है।


  • तिलक नगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि होटल में रुकने पहुंची सोनिला से मिलने दीपक खंडेलवाल पहुंचा था। करीब 40 मिनट बाद वह बाहर भागते हुए आया और स्टाफ से कहा कि सोनिला बेहोश है। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सोनिला की मौत आत्महत्या है या इन 40 मिनट में उसके साथ कुछ अनहोनी हुई थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। कल सोनिला के पोस्टमार्टम के दौरान उसके परिजन भी एमवाय अस्पताल की मर्च्यूरी में पहुंचे थे। उनके साथ सोनिला का पति संजय भी था। करीब 14 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। सालभर से वे दोनों अलग रह रहे थे। संजय ने कहा कि वह दीपक को जानता है, लेकिन अभी उसके बारे में कुछ कहना नहीं चाहता। आठ दिन बाद उसने दीपक के बारे में बात करने को कहा। पोस्टमार्टम के दौरान ही दीपक वहां से चला गया था। बाद में पुलिस ने उससे संपर्क करने के लिए फोन लगाया, मगर उसका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं सोनिला को प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की या फिर उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट तो नहीं की गई थी।

    Share:

  • इंदौर: पर्युषण पर्व, सैकड़ों छात्रों को मिल रहा नि:शुल्क शुद्ध भोजन

    Fri Sep 11 , 2026
    नीलवर्णा पार्श्वनाथ ट्रस्ट कंचनबाग में जारी है विद्यार्थी सेवा इंदौर। पर्युषण महापर्व में दौरान बाहरी भोजन, यानी होटलों और कैंटीन का भोजन निषेध रहता है, जिसके कारण इंदौर में दूसरे शहरों से आकर पढ़ाई करने वाले जैन समाज के बच्चों को पर्युषण पर्व पर शुद्ध भोजन कराने का बीड़ा नीलवर्णा पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved