img-fluid

जीतू पटवारी के भाई नाना को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया

July 09, 2026

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के भाई नाना पटवारी (Nana Patwari) को इंदौर पुलिस (Indore Police) ने हिरासत में लिया है। है। उन पर दो थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। इससे प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन मामले को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी। इसी के चलते सरकार ने बदले की भावना से उनके भाई को हिरासत में लिया है।

नाना पटवारी को लेकर राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंदौर पुलिस ने बिना सूचना दिए नाना पटवारी को किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस उन्हें कहां ले गई है, इसकी जानकारी भी परिवार को नहीं दी गई। तनखा ने यह भी लिखा कि इंदौर पुलिस ऐसी परिपाटी न बनाए, जो भविष्य में तकलीफदेह साबित हो।


  • जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं। फिलहाल उन्हें ड्रग्स नेटवर्क मामले में हिरासत में लिया गया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने नाना से संबंध होना बताया। इसके बाद पुलिस ने नाना को थाने बुलाया।

    पूर्व में भी हो चुकी है नाना पटवारी की गिरफ्तारी
    पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने एक मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।

    Share:

  • Another major setback for Mamata Banerjee; three former TMC MPs join BJP

    Thu Jul 9 , 2026
    New Delhi: Trinamool Congress (TMC) supremo Mamata Banerjee has suffered a massive blow in West Bengal. Three senior TMC leaders and Rajya Sabha MPs have joined the BJP. The prominent leaders who have joined the BJP include Sukhendu Sekhar Roy, Sushmita Dev, and Prakash Chik Baraik. Senior BJP leader and state BJP president Samik Bhattacharya […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved