img-fluid

इंदौर में पहचान छुपाकर छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

April 19, 2026

इंदौर। इंदौर में एक छात्रा के साथ धोखे से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, इंदौर में किराए पर रहकर निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को राहुल बताया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्ती बढ़ गई। पीड़िता के मुताबिक, युवक उसे अपने घर मिलने के बहाने ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।


  • बाद में उसने अपनी असली पहचान उजागर करते हुए बताया कि उसका नाम अब्दुल अजीज पठान है और शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए मजबूर किया गया और गर्भवती होने पर दबाव बनाकर दवाइयां भी दी गईं। घटना से आहत छात्रा इंदौर छोड़कर छिंदवाड़ा चली गई, जहां उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद वह करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वही इस मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • इंदौर: चंदन नगर में पड़ोसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव और मारपीट का वीडियो वायरल

    Sun Apr 19 , 2026
    इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved