img-fluid

अब सिटी बस के पास और गैस सिलेंडर के लिए आंदोलन करेंगे इंदौर के छात्र

July 26, 2026

जंतर-मंतर की सफलता के बाद इंदौर के आंदोलनकारियों में आया नया उत्साह

इन्दौर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Minister of Education) धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफा (resign) के बाद इंदौर के जंतर-मंतर कहे जा रहे भंवरकुआं चौराहे पर जश्न का माहौल था। इस जश्न के बीच में अब विद्यार्थियों ने सिटी बस के पास (city bus passes) और गैस सिलेंडर (gas cylinders) की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर के साथ मुलाकात का फैसला लिया गया।


  • कल जब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया तो भंवरकुआं चौराहे पर भी खुशी मनाई जा रही थी। छात्रों ने मिठाई बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। खुशी के बीच झांझ-मंजीरे पर विद्यार्थी जमकर नाचे। हर कोई एक दूसरे को इस सफलता की बधाई दे रहा था। जैसे ही जश्न मनाया जाने लगा, वैसे ही पास ही स्थित पुलिस थाने से पुलिस भी एक्टिव हो गई थी। चौराहे पर जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई थी। फ्लायओवर ब्रिज के नीचे का वह स्थान जो पिछले 15 दिनों से विद्यार्थियों से 24 घंटे खचाखच भरा रहता था, वह खाली होने लगा था। जश्न के 1 घंटे बाद यह स्थान पूरी तरह से खाली था। उसके बाद वहां पर बचे हुए युवा टंट्या भील प्रतिमा के स्थल पर बैठकर नारे लगा रहे थे। पुलिस सक्रियता के साथ चौराहे पर सडक़ के किनारे खड़े युवाओं को सीटी बजाकर जाने का संकेत दे रही थी। इंदौर में इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अरुण बडोले अपनी कोर टीम के साथ टंट्या भील प्रतिमा के स्थल पर ही बैठे हुए थे। वहां पर खुशी में आइसक्रीम बांटी जा रही थी। इस मौके पर अग्निबाण से चर्चा करते हुए बडोले ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के साथ हमारी लड़ाई का पहला चरण पूरा हो गया है। इंदौर में यह संघर्ष सबसे पहले शुरू हुआ था। अब इंदौर में युवा विद्यार्थियों के सामने दो समस्या और मौजूद है। इसमें सबसे बड़ी समस्या सिटी बस के पास की है। पहले इन विद्यार्थियों को यह पास एक महीने के लिए 200 में मिल जाता था। अब इसकी राशि बढ़ाकर 600 कर दी गई है। इसके साथ ही दूसरी समस्या गैस सिलेंडर की है। दूसरे शहरों से इंदौर में आकर रहने वाले विद्यार्थियों के पास कोई गैस सिलेंडर नहीं है। ऐसे में उन्हें अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए ब्लैक में 3000 में गैस सिलेंडर लेना पड़ता है। इन दोनों समस्याओं के समाधान के लिए अब काम किया जाएगा। इस बारे में इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा हुई है। बडोले ने कहा कि अब कलेक्टर के साथ मीटिंग कर इन दोनों समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

    Share:

  • कैस्पियन सागर में अपने जहाज पर यूक्रेनी हमले से भड़का ईरान, दी जवाबी एक्शन की चेतावनी

    Sun Jul 26 , 2026
    डेस्क। ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल शिप पर यूक्रेन की तरफ से किए गए हमले की कड़ी आलोचना की और यूक्रेन पर संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईरान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा करने में तेहरान जरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved