img-fluid

इंदौर: एक का राज खुला नहीं… दूसरी हत्या हो गई, नदी के पास मिला शव

May 09, 2026

  • बेटमा से घर से निकला युवक लापता हो गया था, जहां लाश मिली वहां खून से सना पत्थर भी पड़ा था, कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

इंदौर। बेटमा क्षेत्र में कंपनी कर्मचारी की हत्या का राज अभी खुला भी नहीं था कि एक और हत्या हो गई। ग्रामीण इलाके में घर से निकले एक शख्स की लाश चंबल नदी के पास मिली। उसे बेरहमी से मारा गया। पुलिस अब एक साथ इन दोनों हत्याओं में तफ्तीश कर आरोपियों को पकड़ने में लगी है।

बेटमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घाटाबिल्लौद के रहने वाले आदिल पटेल ने अपने भाई समीर पटेल के लापता होने की शिकायत पुलिस को की थी। समीर टाइल्स-सरिए का काम करता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बीच उसका शव चंबल नदी के पुल के समीप गुड्डू हिंदुस्तानी के पास मिला। समीर के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। लाश के पास एक पत्थर पड़ा था, जिस पर भी खून लगा था। इससे साबित होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। समीर शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले वह काम से लौटा और घर से पैदल फोरलेन की तरफ गया था। इसके बाद लापता हो गया था। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि समीर किसी के साथ जा रहा था। उसी पर हत्या का संदेह है। उधर, पुलिस उसके घरवालों से पूछताछ कर रही है कि उनका किसी से विवाद तो नहीं था।


  • कंपनी कर्मचारी की हत्या में सीडीआर से जांच
    उधर, 28 साल के राहुल पिता चंदनसिंह निवासी ग्राम रावत की लूट के इरादे से की गई हत्या में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वह बीती 6 तारीख की रात को कंपनी से घर लौट रहा था, तब सिंधीपुरा स्थित कच्ची सड़क पर भेरूबाबा के मंदिर के ओटले के पास अचेत मिला। लूट के इरादे से बदमाशों ने उस पर हमला किया था। जहां घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। अब पुलिस सीडीआर के माध्यम से जांच कर रही है कि वहां कितने मोबाइल सक्रिय थे। इसी आधार पर हत्यारों की तलाश की जा रही है।

    स्टेशन के पास घायल मिला, सिर पर चोट के निशान
    उधर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कल रात राहगीरों को एक युवक घायल मिला। वह बेसुध था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। उसके साथ क्या हुआ वह बेहोश होने के कारण कुछ भी बता नहीं पा रहा था। उसके होश में आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। उधर उसके परिजनों की जानकरी भी जुटाई जा रही है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : कौन हैं वो बुजुर्ग शख्स जिनके पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद...

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी (PM Modi) के ही साथ सीएम बनने जा रहे हैं शुभेंदु अधिकारी भी मंच पर पहुंच चुके हैं. इसी बीच एक दिलचस्प वाकया देखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved