
अब वाहन चालक हरसिद्धि से मच्छी बाजार जाने वाली सड़क से गुजरेंगे
इंदौर। कुछ दिनों पहले ही चंद्रभागा (Chandrabhaga) से हरसिद्धी जोन (Harsiddhi Zone) तक 60 फीट चौड़ी नई सड़क वाहन चालकों के लिए शुरु हुई तो यातायात पुलिस (Traffic police) ने अब वहां भुलभुलैया वाला डायवर्शन (Labyrinth-like diversion) प्लान तैयार किया है। इसके चलते आज सुबह से हरसिद्धी मंदिर के सामने से पंढरीनाथ (Pandharinath) की ओर जाने वाले मार्ग को सीमेंट के बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया और वाहन चालक हरसिद्धी से मच्छी बाजार होते हुए राजबाड़ा और अन्य मार्गों पर पहुंच रहे थे। त्यौहार के चलते बाजारों में बढ़ रही भीड़ के कारण नया प्लान बनाया गया है।
पंढरीनाथ चौराहे पर चारों ओर से आने वाले वाहनों का दबाव अब नई सड़क बनने के बाद से कम हो गया था और हरसिद्धी से वाहन चालक नई सड़क का उपयोग कर सीधे चदं्रभागा से संजय सेतु पहुंच रहे थे वहीं संजय सेतु से आने वाले वाहन चालक भी नई सड़क से हरसिद्धी जोन तक आवगमन कर रहें हैं, लेकिन इसी बीच यातायात पुलिस ने फिर वहां भुलभुलैया वाला डायवर्शन प्लान आज से प्रयोग के तौर पर लागू कर दिया है। बंद किए गए पंढरीनाथ वाले मार्ग की बजाय अब वाहन चालकों को हरसिद्धी से मच्छी बाजार की सड़क से राजबाड़ा, आड़ा बाजार और पंढरीनाथ पहुंचना पड़ रहा है। नए प्लान के कारण वहां अब वाहनों का सारा दबाव मच्छी बाजार वाली सड़क पर पड़ना है और उक्त क्षेत्र में पहले ही सरवटे-टू-गंगवाल सड़क का हिस्सा है जहां फुटपाथ तो दूर सड़क घेरकर दुकानें लगती है और सड़कों पर ही वाहन खड़े रहते है और ऐसे में वाहन चालकों की मुसीबत और बढ़ना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved