
इंदौर। इंदौर में जमानत पर बाहर आने के तुरंत बाद ट्रांसजेंडर नेता सपना गुरु के खिलाफ 2 साल पुराने मामले में पुलिस ने नई FIR दर्ज की है। यह मामला पहले की शिकायतों से जुड़ा है, जिसमें सपना गुरु पर अन्य ट्रांसजेंडर गुट के लोगों के साथ झगड़े, प्रताड़ना और आपसी विवाद के आरोप थे। शिकायत के आधार पर जांच के दौरान पुलिस को मिले सबूत के आधार पर गंभीर धाराओं में केस तैयार किया गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि किन्नरों के विवाद में दर्ज मामले में जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर यह FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुराने नोटिस, गवाहों के बयान और घटना की जांच के बाद पाया कि पर्याप्त आधार है, इसलिए सपना गुरु को आरोपी बनाया गया है। दंडोतिया ने स्पष्ट किया कि जमानत मिलने के बावजूद किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा, और यदि कानूनी प्रक्रियाओं के तहत साक्ष्य मजबूत हैं तो कार्रवाई ज़रूर होगी। यह भी बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और आगे की जांच में और भी पहलुओं को उजागर किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved