
इंदौर। 31 मई को प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भोपाल (Bhopal) से वर्चुअली इंदौर मेट्रो (indore metro) को हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की थी। शुरुआती 7 दिनों तक इसमें यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया गया। लेकिन अब इसमें यात्रियों से चार्ज वसूल किया जाएगा।
1 जून 2025 को पहली मेट्रो का चलन शुरू किया गया था। इंदौर मेट्रो पिकनिक स्पॉट की तरह हो गई। शुरुआत के केवल 4 दिन में लगभग 87 हजार लोगों ने मेट्रो से सफर किया। केवल सफर ही नहीं, कई लोग मेट्रो देखने के लिए भी आएं। जिस दिन मेट्रो शुरू हुई उस दिन लगभग 25000 लोगों ने इससे सफर किया। इससे आप समझ सकते हैं कि इंदौर में मेट्रो का क्रेज कितना ज्यादा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रियों को खास ऑफर भी दिया गया।
View this post on Instagram
लेकिन अब मेट्रो में सफर करने के लिए अब यात्रियों को 5 रुपए और 8 रुपए का शुल्क देना पड़ेगा। यह शुल्क ऑनलाइन भी किया जा सकेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved