img-fluid

इंदौर: चोरी की शंका में दो युवकों को पीटा और रस्सी से बांधकर पटका

July 29, 2026

  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, पीटने के दौरान डंडा भी टूटा

इंदौर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चोरी की शंका में लोग दो युवकों को पीट रहे हैं। बाद में उनको रस्सी से बांधकर रेलवे ट्रैक के पास पटक देते हैं। पिटाई के दौरान डंडा भी टूट जाता है। बाद में पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक एक भाग निकला।

यह वीडियो अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के केसरबाग ब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है। यहां कुछ लोग पहले एक युवक को रस्सी से बांधकर पटक देते हैं और फिर कुछ लोग दूसरे युवक को रेलवे ट्रैक से पकड़कर लाते हैं और फिर उसकी डंडे से पिटाई करते हैं। इस दौरान डंडा भी टूट जाता है।


  • वहीं वीडियो में एक महिला की आवाज आ रही है कि चोरों को तो पीटना चाहिए। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंचती है और रस्सी से बंधे युवक को खोलती है। इस दौरान मौका पाकर एक युवक भाग जाता है। उसकी जानकारी ली जाती है। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। एक युवक को पुलिस अपने साथ ले गई थी। शहर में लोग अब खुद ही सजा दे रहे हैं। यह हक उनको किसने दिया? उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाना चाहिए। ट्रैक पर यदि उस दौरान रेल आ जाती तो हादसा हो सकता था, क्योंकि युवक को वहां बांधकर पटक दिया गया था।

    Share:

  • इंदौर: ब्राउन शुगर तस्करी में महिला गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

    Wed Jul 29 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़ी हुई है। मामले में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved