img-fluid

इंदौर: ब्राउन शुगर तस्करी में महिला गिरफ्तार, ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

July 29, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़ी हुई है। मामले में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़ी महिला आरोपी गंगूबाई को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में सक्रिय रही है।


  • क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला को संरक्षण कौन दे रहा था और वह मादक पदार्थ कहां से लाकर सप्लाई करती थी। पूरे ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि ब्राउन शुगर जैसी घातक ड्रग्स युवाओं का जीवन बर्बाद कर देती है। इसी उद्देश्य से “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • 737 करोड़ का इंदौरी केबल कार प्रोजेक्ट दिल्ली की फाइलों में दफन

    Wed Jul 29 , 2026
    प्राधिकरण ने लाखों रुपए की राशि खर्च कर फिजिबिलिटी सर्वे करवाया, 30 हजार यात्रियों के लिए 11 किलोमीटर के दो रूट भी बताए थे लाभदायक इंदौर। सुगम यातायात के लिए जोर-शोर से इंदौर में भी केबल कार चलाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया, जिसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण ने लाखों रुपए की राशि खर्च कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved