img-fluid

इंदौरः गाड़ी टकराई, दो पक्षों में मारपीट जाम लगा, वीडियो वायरल

July 20, 2026

इंदौर। गाड़ी टकराने (Vehicles collide) के विवाद में कल पलसीकर चौराहे (Palsikar Square) पर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसके चलते वहां जाम लग गया। अब यह वीडियो ( video ) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


  • पिछले कुछ समय से शहर में देखने में आ रहा है कि मामूली टक्कर को लेकर लोग आपस में भिड़ जाते हैं। कुछ मामलों में शहर में गाड़ी की टक्कर के चक्कर में हत्या तक हो चुकी है। कल फिर सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पलसीकर चौराहे का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। विवाद के चलते यहां आधे घंटे तक जाम लगा रहा, लेकिन पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज करवाने नहीं आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना का पता लगा रही है। शहर के ऐसे मारपीट के वीडियो आए दिन वायरल होते हैं।

    Share:

  • ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट RF.5 चर्चा में कितना खतरनाक है नया कोविड स्ट्रेन क्या कहते हैं विशेषज्ञ

    Mon Jul 20 , 2026
    नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोविड-19(COVID-19) के नए मामलों के बीच ओमिक्रॉन(Omicron) के सब वैरिएंट RF.5(sub-variant RF.5) की पहचान ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ा दी है। आंध्र प्रदेश में चार संक्रमित नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing)के दौरान इस नए सब वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार इसकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved