img-fluid

इन्दौर: विधानसभा क्षेत्र के हर परिवार को शामिल कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे

October 26, 2025

 

इस ग्रुप पर नागरिक अपनी समस्याओं के साथ शेयर कर सकेंगे विकास की जरूरत-विजयवर्गीय

इन्दौर। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री (Urban Administration Minister) कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा (Assembly) क्षेत्र क्रमांक 1 में हर परिवार को जोडक़र व्हाट्सएप के ग्रुप (WhatsApp group) बनाए जाएंगे। इस ग्रुप पर नागरिक अपनी समस्याओं को शेयर कर सकेंगे। इसके साथ ही विकास की आवश्यकता को बता भी सकेंगे।



यह ऐलान विजयवर्गीय के द्वारा कल शाम को आयोजित किए गए दीपावली मिलन समारोह में किया गया। इंदौर में किसी भी राजनेता के द्वारा आयोजित किए गए दीपावली मिलन समारोह की तुलना में यह सबसे बड़ा आयोजन था, जिसमें 8000 से ज्यादा नागरिकों ने भाग लेकर भोजन किया। विजयवर्गीय एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में भाजपा विधानसभा 1 का बाबाश्री गार्डन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऑनलाइन जुडक़र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कैलाश जी जिस सीट से चुनाव लड़ते हैं, उस सीट को अयोध्या बना देते हैं। इससे पहले आकाश जी के द्वारा विधानसभा 3 में यह आयोजन किया जाता था और अब दो साल से विधानसभा 1 में दीपावली मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और आत्मीयता का भाव विकसित होता है। अभी बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इंदौर में तो कांग्रेस चुनाव मैदान तक छोड़ देती है। उसका उम्मीदवार चुनाव में भाजपा का दामन थाम लेता है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। इंदौर कई मामलों में नंबर वन है। कैलाश जी इसके आदर्श उदाहरण हैं। उन्हें कहीं से भी चुनाव लड़वा दो, जीत उन्हीं की होती है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सोशल मीडिया आजकल कई देशों में अशांति फैलाने का काम कर रहा है। यह बात मीडिया कह रहा है, इसलिए जरूरी है कि हर कार्यकर्ता सुबह उठकर भाजपा की पोस्ट देखे। प्रधानमंत्री ने क्या कहा, हमारे वरिष्ठ नेताओं ने क्या कहा। आजकल सोशल मीडिया का उपयोग काफी बढ़ गया है, इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से हमें सकारात्मक संदेश फैलाना चाहिए। जीएसटी की दरों के कम होने से बाजार में इस दिवाली पर बहार आई, जो अच्छा संकेत है। भाजपा देश के लिए सोचती है। हमने पिछले साल 51 लाख वृक्षारोपण का संकल्प लिया और लगाए। वे सभी अभी जिंदा है। हमें आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देकर जाना है, इसलिए विकास भी करना है, विरासत भी संभालना है और भारत को विश्वगुरु बनाना है। बाकी लोग कुर्सी के लिए लड़ते हैं, उनको देश की चिंता नहीं है। मैंने 6 साल बंगाल में काम किया। वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट के लिए देश में वोट बैंक का हिस्सा बनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र मजबूत हो। हम सभी मिलकर समाज की चिंता करें। सोशल मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है, इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छे संदेश भेजें।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय ने भजन भी सुनाए
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय होना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर जनता की समस्याओं के लिए सजग रहना चाहिये। हम विधानसभा 1 के सभी घरों का डाटा जुटा रहे हैं। सभी परिवारों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे सभी लोग अपनी समस्याओं, अपनी बातों को उस पर शेयर कर सकेंगे। सोशल मीडिया एक बड़ी शक्ति है और उसकी ताकत का हमें सदुपयोग करना चाहिये। बारिश का दौर समाप्त हो चुका है, इसलिए अब हमें विकास कार्यों के लिये जुट जाना चाहिये। बारिश की वजह से विकास कार्य धीमे हो गये थे, अब वे फिर से गति पकड़ेंगे। विधानसभा 3 में कोरोना में ज्यादा समय बरबाद होने के बावजूद हमने ढाई हजार करोड़ के कार्य किए। इस कार्यक्रम में 8 हजार से अधिक कार्यकर्तागण के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता शामिल हुए।

Share:

  • देर रात फिर 7 को किया रेस्क्यू, 13 को भेजा उज्जैन, इंदौर में शराब और खाने के लिए भिक्षावृत्ति

    Sun Oct 26 , 2025
    सत्यसाई चौराहे सहित हनुमान मंदिर बावड़ी से पांच नशेडिय़ों को भी दबोचा इंदौर। ठंड के मौसम में कंबल वितरण (Blanket distribution) का लाभ उठाने के लिए आने वाले भिखारियों (beggars) के साथ-साथ अब शहर में खाना, शराब (Food, alcohol) का नशा करने के लिए भिक्षावृत्ति (beggary) चरम पर है। कल देर रात टीम द्वारा चलाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved