img-fluid

इंदौर: फांसी लगाने के पहले युवक ने बनाया वीडियो, पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

May 22, 2026

इंदौर। इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच में शामिल कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल यह मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है, जहां मुसाखेड़ी निवासी प्रवीण निनामा ने एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड वीडियो मिला, जिसे मृतक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया था।


  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रवीण ने अपनी पत्नी, सास और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करती थी, जिससे वह काफी परेशान था। पुलिस के अनुसार मृतक मुसाखेड़ी की भील कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। वह शादीशुदा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड वीडियो, परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, बैंकिंग सेक्टर बना हीरो; फार्मा शेयरों ने किया निराश

    Fri May 22 , 2026
    मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने निवेशकों के चेहरों पर थोड़ी मुस्कान बिखेरी। सुबह से ही बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच क्लोजिंग बेल बजने तक बुल्स अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहे। बैंकिंग सेक्टर के दिग्गजों की अगुवाई में बाजार आखिरकार शानदार हरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved