इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर की महिला का हाथ लगेगा मुंबई के मरीज को अंगदान के लिए 47वां ग्रीन कारिडोर बनेगा आज

इंदौर। चेन्नई (Chennai), मुंबई (Mumbai) और इंदौर (Indore) की चार खुशकिस्मतों को नई जिंदगी मिल सकेगी। इंदौर की विनीता खजांची (Vinita Khazanchi) उम्र 52 वर्ष का ब्रेनडेथ के बाद आज अंगदान होगा। किडनी, लीवर के साथ-साथ महिला का हाथ भी दान किया जाएगा। इंदौर से पहली बार हाथ ले जाने के लिए मुबई, चेन्नई का चार्टर देर रात पहुंच गया।
रतलाम कोठी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुनील खजांची की धर्मपत्नी विनीता खजांची उम्र 52 वर्ष को 13 जनवरी की सुबह बाम्बे हास्पिटल में ब्रेन संबंधी रोग के उपचार के दौरान ब्रेनडेथ घोषित किया गया। दो बार हुए परीक्षण के बाद कल देर रात डाक्टरों ने ब्रेन स्टेम डेथ परीक्षण के बाद परिवार की सहमति से अंगदान का निर्णय लिया। वरीयता सूची के अनुसार अपोलो हास्पिटल चेन्नई को लंग्स, ग्लोबल हास्पिटल मुंबई को हाथ, चोइथराम हास्पिटल, सीएचएल हास्पिटल और बाम्बे हास्पिटल के मरीज को लीवर, किडनी दिया जाना तय हुआ, जिसके लिए आज 11 बजे 47वां ग्रीन कारिडोर बनाया जााएगा। मुस्कान ग्रुप के जीतू बघानी व संदीपन आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात चेन्नई से चार्टर प्लेन अंग ले जाने के लिए आया है, वहीं मुंबई के लिए भी विशेष फ्लाइट की मदद से अंग भेजे जाने हैं।
लंग्स और हाथ जाएंगे शहर के बाहर
मुस्कान ग्रुप के जीतू बघानी ने बताया कि परिवार द्वारा अंगदान की घोषणा के बाद डाक्टरों ने वरीयता सूची तैयार की है, जिसके अनुसार पहली बार शहर में किसी ने हाथ दान किया है। मुंबई निवासी मरीज को विनीता खजांची का हाथ लगाया जाएगा, वहीं अपोलो हास्पिटल चेन्नई मे भर्ती मरीज के लिए लंग्स भेजे जा रहे हैं। बाकी सभी अंगों का दान शहर के ही तीन अस्रतालों के मरीजों को किया जाएगा। चोइथराम हास्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को लीवर, एक किडनी बाम्बे हास्पिटल तो दूसरी किडनी केयर हास्पिटल को वरीयता सूची के आधार पर दी जा रही है।
पहले भी परिवार कर चुका है अंगदान
प्राप्त जानकारी के अनुसार खजांची परिवार पूर्व मे भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के भी अंगों का दान कर चुका है। जून 2022 में अंगदानी विनीता खजांची के ससुर की आंख, त्वचा और देहदान हुआ था। उसके पूर्व उनकी भाभी शिरोमणि खजांची का बाम्बे हास्पिटल से ही अंगदान कराया गया था और हाल ही में 20 दिन पूर्व मौसा ससुर संतोषीलाल जैन की आंख, त्वचा और देहदान कराया गया है।


ऐसे हुआ मरीजों का चुनाव
राष्ट्र्ीय अंग एवं शिशु प्रत्यारोपण संस्था के अधिनियम के अनुसार संस्था के अधिनियम अनुसार अंगों के आवंटन का काम एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित, नोडल आफिसर डा. मनीष पुरोहित ने कल पूरे दिन ग्रीन कारिडोर की प्लानिंग की। प्रशासन और हास्पिटल की मदद से प्रतीक्षा सूची के अनुसार मरीजों को चिन्हित किया और उसके बाद आज सुबह सभी अस्पतालों को सूचना दी गई।


यह बनेंगे ग्रीन कारिडोर
– पहला-सुबह 11.30 बजे लंग्स के लिए बाम्बे हास्पिटल से एयरपोर्ट तक। यहां से अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई जाएगा।
– दूसरा-सुबह 11.45 बजे बाम्बे हास्पिटल से एयरपोर्ट तक, यहां से हाथ ग्लोबल हॉस्पिटल मुंबई जाएगा।
– तीसरा-12 बजे बाम्बे हास्पिटल से चोइथराम हास्पिटल तक लीवर पहुंचाया जाएगा।
– चौथा -12.10 बजे बाम्बे हास्पिटल से सीएचएल हास्पिटल तक किडनी पहुंचाई जाएगी।

Share:

Next Post

भारत में हिंसा की घटनाओं में भारी गिरावट, किताब में दावा- आतंकी घटनाएं 70 फीसदी कम हुईं

Mon Jan 16 , 2023
नई दिल्ली। भारत में हाल के सालों में हिंसा की घटनाओं में भारी कमी आई है। दरअसल यह दावा एक नई किताब में किया गया है। अमेरिका में रहने वाले दो राजनीति विज्ञानियों अमित आहूजा और देवेश कपूर की आगामी किताब ‘Internal Security in India: Violence, Order, and the State’में बताया गया है कि भारत […]