img-fluid

पंजाब के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए इंदौरी मुस्लिमों ने 10 लाख जुटाए

October 05, 2025

  • जुमे को नमाज पढ़ी और फिर इंसानियत का धर्म निभाया
  • इस्लामी रिलीफ कमेटी इंदौर के सदस्य पंजाब जाएंगे

इन्दौर। शहर के मुस्लिम समाज ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। पंजाब में बाढ़ पीडि़तों के लिए लगभग 10 लाख रुपए जुटाए हैं। सबसे बड़ी बात यह है इसमें से आधे से ज्यादा धनराशि घर-घर या दुकानों पर जाकर चंदा लेकर नहीं, बल्कि शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज पढऩे आए नमाजियों से इक_ा की है।

शहर हित के लिए कई व्याख्यान और आंदोलन करने वाली संस्था अभ्यास मण्डल से जुड़े समाजसेवी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि पंजाब के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए धन राशि जुटाने का काम इस्लामी रिलीफ कमेटी कर रही है। कमेटी के सदस्य हर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों के मुख्य दरवाजे पर बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए बैनर और झोला लेकर खड़े हो जाते हैं। नमाज पढऩे के बाद लौटते वक्त नमाजी अपनी-अपनी हैसियत के हिसाब से मदद के लिए धन राशि देते जाते हैं।


मस्जिदों के बाहर खड़े होकर जुटाई मदद
युवा लेखक, साहित्यकार आदिल सईद ने कहा कि पंजाब के पीडि़तों के लिए इस्लाम रिलीफ कमेटी ने हर शुक्रवार को जुमे की नमाज पढऩे मस्जिद आने वालों से अभी तक लगभग 6 लाख रुपए जुटा लिए हैं। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी हैं, जब इन्हें बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद जुटाने वाले नेक काम की खबर लगी तो उन्होंने फोन पर अपनी तरफ से मदद राशि की रसीद काटने की गुजारिश की। अब कमेटी के सदस्य इनसे धनराशि इक_ा कर रहे हैं। इस तरह लगभग 10 लाख रुपए की धनराशि पंजाब पीडि़तों के लिए जुटाई जा रही है। धनराशि इक_ा होते ही इस्लामी रिलीफ कमेटी के सदस्यों का एक दल पंजाब जाकर जरूरमन्दों से मिलकर उनकी सहायता करेगा।

Share:

  • रात को पुलिस को देख भागे जुआरी... सुबह एक की लाश मिली

    Sun Oct 5 , 2025
    ग्रामीण पुलिस ने हरसोला में जुए के अड््डे पर मारी थी दबिश, कई दिनों से जुआ चलने की थी खबर इन्दौर। रात को ग्रामीण इलाके की पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश मारी तो वे पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एक जुआरी की सुबह लाश मिली है। उसकी मौत कैसे हुई, यह जानने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved