बड़ी खबर

फोन टैपिंग विवाद: प्रियंका गांधी के आरोप पर सूचना मंत्रालय ने लिया संज्ञान, जल्द शुरू हो सकती है जांच

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के फोन टैपिंग के आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। खबर है कि प्रियंका गांधी के इन आरोपों पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच जल्द शुरू होने की संभावना है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था कि उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि सरकार उनके बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करा रही है। उन्होंने सवाल भी दागा कि क्या सरकार के पास इसके अलावा कोई काम नहीं है।


उनसे प्रदेश में विपक्षी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के यहां आयकर और ईडी के छापों के बाबत सवाल पूछा गया था। इस पर प्रियंका ने कहा, आप ईडी और आयकर के छापों की बात कर रहे हैं, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक करवाए जा रहे हैं।

लगता है कि सरकार के पास इसके अलावा कोई और काम नहीं है। वहीं, ट्वीट के माध्यम से प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज में हुए कार्यक्रम पर कहा, उत्तर प्रदेश की महिलाओं को देख लो। आपने (महिलाओं ने) अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री आपके सामने झुक गए। मगर अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।

Share:

Next Post

नए साल से डेबिट और क्रेडिट कार्ड के भुगतानों में बड़ा बदलाव, RBI ने निकाले नए नियम

Wed Dec 22 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट (online payment) को लेकर नए नियम (New Rules) निकाले है। रिजर्व बैंक का यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू होने जा रहा है। यह बदलाव डेबिट और क्रेडिट कार्ड (debit and credit cards) की सुरक्षा […]