img-fluid

INS कोरा से दागी मिसाइल, टारगेट पर लगाया सही निशाना

October 30, 2020


नई दिल्ली। भारतीय नेवी ने शुक्रवार को अपनी ताकत में एक नये मुकाम को जोड़ा है। शुक्रवार को आईएनएस कोरा से एंटी शिप मिसाइल (AShM) को दागा गया। बंगाल की खाड़ी में इसका टेस्ट किया गया।

जानकारी के मुताबिक, इस मिसाइल ने बिल्कुल सटीक निशाना लगाया और जिस शिप पर टेस्ट के लिए इसे दागा गया उसे धुआं-धुआं कर दिया। भारतीय नेवी ने अपने बयान में कहा है कि INS कोरा से दागी गई मिसाइल की सबसे अधिक रेंज का इस्तेमाल किया गया है और इसका निशाना बिल्कुल सटीक लगा है।

आपको बता दें कि आईएनएस कोरा एक कोरा-क्लास जंगी जहाज है, जिसका इस्तेमाल इस तरह की मिसाइल दागने के लिए किया जाता है। इसे 1998 में भारतीय नेवी में शामिल किया गया था।

इस शिप का डिजाइन भारतीय नेवी के प्रोजेक्ट 25ए के तहत किया गया था। इस जंगी जहाज में KH-35 एंटी शिप मिसाइल भी तैनात की गई हैं। बता दें कि भारतीय नेवी के पास इस तरह के तीन जंगी जहाज हैं, जिसमें आईएनएस किर्च, आईएनएस कुलिश और आईएनएस करमुक शामिल हैं।

Share:

  • स्व सहायता समूह की महिलाएं समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी धान

    Fri Oct 30 , 2020
    कटनी जिले में इस वर्ष होगा नवाचार महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग और स्टेट वेयरहाउस के अधिकारी दे रहे प्रशिक्षण भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में इस बार खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा खास नवाचार किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत महिला सशक्तिकरण की तर्ज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved