भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

स्व सहायता समूह की महिलाएं समर्थन मूल्य पर खरीदेंगी धान

  • कटनी जिले में इस वर्ष होगा नवाचार
  • महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
  • नागरिक आपूर्ति निगम, खाद्य विभाग और स्टेट वेयरहाउस के अधिकारी दे रहे प्रशिक्षण

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में इस बार खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा खास नवाचार किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत महिला सशक्तिकरण की तर्ज पर अब धान खरीदी केंद्रों की बागडोर महिलाओं को सौंपी जाएगी। इस साल पहले चरण में 5 महिला स्व सहायता समूहों को धान खरीदी केंद्र देने की तैयारी की जा रही है। कटनी जिला खाद्य विभाग कार्यालय में नागरिक आपूर्ति निगम खाद्य विभाग एवं स्टेट वेयरहाउस के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को इस बात की जानकारी दी गई कि, किस तरह उन्हें व्यवस्थित ढंग से खरीदी करनी होगी। सहायक आपूर्ति अधिकारी केएस भदौरिया ने बताया कि, महिलाओं को खरीदी के लिए तैयार किया जा रहा है, इस संबंध में उन्हें जरूरी जानकारी दी जा रही है।

Share:

Next Post

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोगी यानि समय शाह को मिली जान से मारने की धमकी

Fri Oct 30 , 2020
मुंबई। सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभा लोकप्रिता हासिल करने वाले एक्टर समय शाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके साथ गाली-गलौज किया गया है। एक्टर ने पुलिस स्टेशन […]