img-fluid

भारत में ठप हुई इंस्टाग्राम की सर्विस, यूजर्स ने की शिकायत

May 25, 2022

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में Instagram Down की शिकायत मिली है, डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस वक्त आउटेज की समस्या से जूझ रहा है और यूजर्स ऐप लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो और फोटो शेयरिंग ऐप के डाउन होने की शिकायत यूजर्स ट्विटर और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कर रहे हैं। 

ज्यादातर ऐप यूजर्स को हो रही समस्या

Down detector के मुताबिक, Instagram Down होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट ऐप्स से जुड़ी हुई है, लगभग 44 परसेंट शिकायत ऐप्स यूजर्स ने की है, जबकि सर्वर कनेक्शन 39 परसेंट और 17 परसेंट वेबसाइट डाउन की शिकायत मिली हैं। 

प्लेटफॉर्म के डाउन होने पर अभी तक Meta की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है, मेटा, WhatsApp, इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी है। सैकड़ों भारतीय यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन की शिकायत की है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, ज्यादातर यूजर्स को ऐप एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है।


  • अन्य सोशल साइट्स पर यूजर्स कर रहे शिकायत

    Instagram Down होने के शिकायत में इजाफा हुआ और दोपहर तक कई हजार यूजर्स इससे परेशान हो चुके हैं, भारत में इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत लगभग सभी बडे़ शहरों से आ रही है। यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसे लेकर लगातार शिकायत कर रहे हैं।

     

    Share:

  • क्यों RCP नीतीश से आर-पार को तैयार? समझें JDU में फूट की इनसाइड स्टोरी

    Wed May 25 , 2022
    पटना। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट (JDU) में आंतरिक कलह सतह पर आ गई है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा से पत्ता कटने की अटकलों के बीच खुद पूर्व नौकरशाह भी अब आर-पार के मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने इसका संकेत देते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved