खेल

आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने रिजिजू से की मुलाकात, टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर की चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर टोक्यो ओलंपिक और प्रशिक्षण की तैयारियों पर चर्चा की।

उन्होंने 2024 और 2028 के ओलंपिक पर ध्यान देने के साथ भारत में ओलंपिक और गैर-ओलंपिक खेलों के समग्र सुधार पर भी चर्चा की। इसके अलावा, बत्रा ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) और राज्य ओलंपिक संघों (एसओए) के लिए एक बार के विशेष अनुदान पर भी बात की ताकि वे महामारी के कारण आने वाली कठिनाइयों को दूर कर सकें।

इस साल की शुरुआत में, कोरोनोवायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक 2020 को स्थगित कर दिया गया था। अब, टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा जबकि पैरालिंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कांग्रेस के जीते हुए पूर्व पार्षदों ने फिर से टिकट के लिए गुपचुप प्रस्ताव तैयार किया

Mon Nov 23 , 2020
आज-कल में गुप्त स्थान पर बैठक कर रणनीति बनाएंगे प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस और शहर कांग्रेस को सौंपेंगे अपना टिकट बचाने के लिए कवायद शुरू हुई इन्दौर राजेश मिश्रा।  28 विघानसभा सीटों पर उपचुनाव निपटते ही अब नगर निगम चुनाव की हलचल कांग्रेस में सुरू हो गई है। पिछली बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते […]