खेल

आईपीएल 2021: धीमी ओवर गति के कारण रोहित शर्मा पर लगा इतने का जुर्माना

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, “20 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित सीजन का पहला अपराध था, इसलिए , रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”


बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) व ललित यादव (नाबाद 22)की बेहतरीन पारियों की बदौलत 19.1ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर जीत हासिल की।

Share:

Next Post

छूट गया 3 दशक का साथ, नहीं रहे अग्निबाण के साथी राजेश मिश्रा

Wed Apr 21 , 2021
विव्हल मन से भरी दु:खद यह पंक्तियां आज जनमानस तक पहुंचाते बेहद खेद है कि कोरोना संक्रमण की महामारी ने आज हमसे हमारे तीन दशक से जुड़े साथी श्री राजेश मिश्रा को छीन लिया… करीब एक सप्ताह के अथक संघर्ष के बाद आज सुबह श्री राजेश मिश्रा ने असामयिक अपनी जीवन यात्रा का महाप्रयाण कर […]