खेल

IPL 2022 : गुजरात टाइटंस ने सीएसके को दी सात विकेट से मात

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 (Indian Premier League (IPL) 2022) के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans-GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings-CSK) को सात विकेट से हराया। गुजरात की यह 10वीं जीत है। CSK ने धीमी बल्लेबाजी की और रुतुराज गायकवाड़ (53) के अर्धशतक के बावजूद पहले खेलते हुए सिर्फ 133/5 का स्कोर बनाया। जवाब में GT ने रिद्धिमान साहा (67*) के अर्धशतक की मदद से 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।


CSK ने डेवोन कॉनवे (5) का विकेट सस्ते में गंवा दिया। हालांकि, गायकवाड़ और मोईन अली ने कुछ आकर्षक बल्लेबाजी करके पॉवरप्ले के बाद टीम का स्कोर 47/1 कर दिया। गुजरात के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करके, क्रीज पर जम चुके गायकवाड़ और जगदीशन (33 गेंदे, 39* रन) को तेजी से रन बनाने से रोक दिया। जवाब में शुभमन गिल और साहा की सलामी जोड़ी ने पॉवरप्ले में 56 रन जोड़े। साहा ने अंत तक बल्लेबाजी करके जीत दिला दी।

CSK के लिए पारी की शुरुआत करने आए गायकवाड़ ने अपने IPL करियर का 10वां अर्धशतक 44 गेंदों में पूरा किया। मौजूदा सीजन में उनका यह तीसरा अर्धशतक है। गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए मोईन के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की। टिककर खेल रहे गायकवाड़ ने 49 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया।

गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उम्दा गेंदबाजी की और 19 रन देकर दो विकेट झटके। शमी ने पारी की शुरुआत करने आए कॉनवे और विपक्षी कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के विकेट हासिल किए। शमी के IPL करियर में अब 97 विकेट हो गए हैं और उन्होंने विकेटों के मामले में क्रिस मॉरिस (95) को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा सीजन में शमी ने अब तक 18 विकेट ले लिए हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साहा ने 42 गेंदों में अपने IPL करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और तेजी से रन बटोरे। यह IPL 2022 में उनका तीसरा अर्धशतक है। साहा ने रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर (2,334) को पीछे छोड़ दिया है। अंत तक बल्लेबाजी के लिए करते हुए साहा ने 57 गेंदों में 67* रनों की पारी खेली।

Share:

Next Post

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 24 रनों से हराया

Mon May 16 , 2022
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 (Indian Premier League (IPL) 2022) के रविवार को खेले गए 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals – RR) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants – LSG) को 24 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए हुए है। राजस्थान के 13 […]