खेल मनोरंजन

क्रिकेटर केएल राहुल-अथिया शेट्टी थामेंगे एक-दूजे का हाथ, दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी शादी!

नई दिल्ली। बॉलीवुड में शादियों का सीजन इस पूरे साल जारी रहेगा। अब जल्‍द ही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी की खबर ने इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह कपल (KL Rahul- Athiya Shetty Wedding) इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल सात जन्मों के बंधन में बंध सकते हैं। यह दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों इस साल सर्दियों में शादी कर सकते हैं. इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों से शादी कर सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)




शेट्टी परिवार के करीबी सूत्र के हवाले से पिंकविला ने बताया कि अलिया के पेरेंट्स केएल राहुल को काफी पसंद करते हैं और अगर सब ठीक रहा तो इस साल के आखिर में यह कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। बता दें कि सुनील शेट्टी एक मंग्लोरियन तुलू परिवार में जन्मे हैं। वहीं, केएल राहुल का संबंध भी मैंगलोर से है। ऐसे में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की साउथ इंडियन वेडिंग होगी, हालांकि, अब तक दोनों परिवारों की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl)


राहुल और अथिया ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। तब से ही, अथिया अपने फैंस के साथ अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसमें कई बार केएल राहुल का भी जिक्र होता है। हाल ही में केएल राहुल के 30वें जन्मदिन पर, एक्ट्रेस ने इस क्रिकेटर के लिए एक नोट के जरिए अपने प्यार का इजहार किया था। अथिया ने केएल राहुल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। अथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी से भी केएल राहुल की अच्छी बॉन्डिंग हैं।

Share:

Next Post

भारत के लिए चिंता: IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.2 फीसदी किया

Wed Apr 20 , 2022
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ पड़ता दिख रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और विश्व बैंक के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) […]