देश व्‍यापार

भारत के लिए चिंता: IMF ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 8.2 फीसदी किया

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ पड़ता दिख रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और विश्व बैंक के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। आईएमएफ ने जनवरी, 2022 में 9 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया था।



आईएमएफ IMF ने मंगलवार को जारी अपने ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक में चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की आर्थिक वृ्द्धि दर 8.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने जनवरी 2022 में अपने पूर्वानुमान में 0.8 फीसदी की कटौती की है, जो 9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। इसी तरह आईएमएफ ने अगले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था पहले के 7.1 फीसदी की बजाय 6.9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने एक बयान में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से तेल की ऊंची कीमतों ने अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। हालांकि, आईएमएफ ने दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत की जीडीपी ग्रोथ सबसे ज्यादा रहने का अनुमान जताया है। आईएमएफ के मुताबिक भारत इस मामले में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, जापान, ब्रिटेन, कनाडा, चीन जैसे देशों को पीछे छोड़ देगा, जबकि रूस का जीडीपी ग्रोथ अनुमान निगेटिव श्रेणी में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विश्व बैंक ने भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 8 फीसदी कर चुका है। वहीं, आरबीआई ने भी वित्त वर्ष 2022-23 में देश की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है।(हि.स.)

 

 

Share:

Next Post

पंजाब पुलिस पहुंची कुमार विश्‍वास के घर, कवि की CM मान को चेतावनी, बोले- वो तुम्हें भी देगा धोखा

Wed Apr 20 , 2022
नई दिल्‍ली । पंजाब पुलिस (Punjab Police) बुधवार सुबह कवि व आप के बागी नेता डॉ. कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas) के घर कार्रवाई के लिए पहुंची है। इस पर कुमार विश्वास (Kumar vishvas) ने केजरीवाल (Kejrival) को निशाना बनाते हुए बिना उनका नाम लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) को […]