img-fluid

IPL 2026: लगातार दूसरी बार चैम्प‍ियन बनी RCB, फाइनल में GT को हराया, कोहली-रसिख रहे जीत के हीरो

June 01, 2026

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल 2026 के फाइनल (IPL 2026 Final) में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्प‍ियन (IPL Champion) बनी. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रव‍िवार (31 मई) को आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. RCB ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 व‍िकेट से हराया। बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही. वहीं उसने इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011) के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता. ध्यान रहे आईपीएल 2025 का ख‍िताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही जीता था, जो उसका पहला ख‍िताब था।


  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाजों ने कमाल द‍िखाया, खासकर रस‍िक सलाम डार ने, ज‍िन्होंने 3 व‍िकेट लिए। इसके बाद चेज मास्टर व‍िराट कोहली ने शानदार 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. खास बात यह रही कि कोहली ने छक्का जड़कर अपनी टीम को ख‍िताब द‍िलाया. वो अंत तक नॉट आउट रहे।

    156 के रनचेज में RCB की टीम ने धाकड़ शुरुआत की. वेंकटेश अय्यर 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर स‍िराज की गेंद पर रबाडा के हाथों लपके गए. इसके बाद आए देवदत्त पड‍िक्कल महज 1 रन बनाकर कग‍िसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए, रबाडा का यह इस आईपीएल का 29वां व‍िकेट रहा. 89 रन पर आरसीबी का तीसरा व‍िकेट रजत पाटीदार (15) के रूप में ग‍िरा, उनको राश‍िद खान ने अपने पहले ओवर आउट किया. इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने क्रुणाल पंड्या को आउट कर RCB को चौथा झटका द‍िया. इस तरह मैच रोमांचक हो गया।

    हालांकि विराट कोहली एक ओर से ट‍िके रहे और उन्होंने 25 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. जो उनकी सबसे तेज IPL फिफ्टी रही. जब आरसीबी की टीम लक्ष्य के करीब थी तो, ट‍िम डेव‍िड (24) अरशद खान का श‍िकार बने. डेव‍िड के आउट होते हुए आरसीबी का स्कोर 132/5 हो गया. हालांकि इसके बाद जितेश शर्मा (11 नाबाद ) और व‍िराट कोहली (75 नाबाद) अपनी टीम को जीत द‍िलाकर ही डगआउट में लौटे. गुजरात की ओर से राश‍िद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 2 व‍िकेट झटके.।

    IPL में कोहली के सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)
    25 vs GT, अहमदाबाद, 2026
    26 vs RR, बेंगलुरु, 2018
    26 vs DC, दिल्ली, 2018
    27 vs LSG, लखनऊ, 2025

    IPL फाइनल में सबसे तेज 50 (गेंदों के हिसाब से)
    24 – सुरेश रैना (CSK) vs MI, मुंबई DYP, 2010
    24 – डेविड वॉर्नर (SRH) vs RCB, बेंगलुरु, 2016
    24 – वेंकटेश अय्यर (KKR) vs SRH, चेन्नई, 2024
    25 – रोहित शर्मा (MI) vs CSK, कोलकाता, 2015
    25 – क्रिस गेल (RCB) vs SRH, बेंगलुरु, 2016
    25 – विराट कोहली (RCB) vs GT, अहमदाबाद, 2026

    रस‍िक सलाम डार के नेतृत्व में चमकी RCB की पेस बैटरी
    आईपीएल फाइनल में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. गुजरात की ओर से केवल वॉश‍िंंटन सुंदर (50 नाबाद) ने ट‍िककर बल्लेबाजी की. गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उनको पहला झटका 22 रन पर कप्तान शुभमन ग‍िल (10) के रूप में लगा, ग‍िल को रजत पाटीदार ने जोश हेजलवुड की गेंद पर लपका. 26 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन (12) भी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए.

    इसके बाद आए न‍िशांत स‍िंधु ट‍िककर खेल रहे थे, लेकिन वो भी 20 रन के स्कोर पर रस‍िक सलाम डार की गेंद पर देवदत्त पड‍िक्कल के हाथों लपके गए. स‍िंंधु के आउट होते हुए गुजरात का स्कोर 55/3 हो गया. गुजरात का चौथा व‍िकेट जोस बटलर (19) के रूप में ग‍िरा, तब गुजरात का स्कोर 73 था. वैसे इस मुकाबले में गुजरात की हालत ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर रही. पांचवां व‍िकेट अरशद खान का रहा, जो 6 गेंदों पर 15 रनों की स्लाॅग‍िंंग बैट‍िंंग के बाद आउट हो गए. अरशद के आउट होते हुए गुजरात का स्कोर 99/5 हो गया. इसके बाद आए राहुल तेवत‍िया भी 7 रन बनाकर चलते बने. जो गुजरात की टीम का छठा व‍िकेट रहे. सातवां व‍िकेट जेसन होल्डर का रहा, जो 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का श‍िकार बने. इस तरह भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपने 28 व‍िकेट पूरे किए. गुजरात के आख‍िरी आउट होने वाले बल्लेबाज राश‍िद खान रहे, उन्होंने 7 बनाए.

     

    हेड-टू-हेड में RCB आगे
    दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें RCB ने छह और गुजरात ने चार मैच जीते हैं. अहमदाबाद में अब RCB का रिकॉर्ड 2-1 से आगे हो गया है. एक रोचक आंकड़ा यह भी है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 मुकाबलों में से 9 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. केवल इस सीजन का क्वालिफायर-1 ऐसा मुकाबला रहा, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता बनी.

    Share:

  • महंगाई का तड़का : कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये तो 5 केजी वाला 11 रुपये महंगा...

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली. तेल कंपनियों (Oil companies) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial Cylinders) की कीमतों (Prices) में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरों (New Rates) के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved