img-fluid

Iran : मौत के तीन महीने बाद सुपुर्द-ए-खाक होंगे पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई

June 03, 2026

नई दिल्ली. ईरान (Iran) के पूर्व सुप्रीम लीडर (Former Supreme Leader) अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की 28 फरवरी को मौत हो गई थी. उनकी मौत के 3 महीने (three months after) से भी ज्यादा समय के बाद अब उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (buried) किया जाएगा. ईरान की सरकार ने खामेनेई के जनाजे के लिए तीन दिनों के राजकीय शोक और सार्वजनिक अंतिम संस्कार का ऐलान किया है.

अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में होने वाले इस अंतिम संस्कार को लेकर देश के कई बड़े शहरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी है.


  • ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB से बात करते हुए डिप्टी मेयर तवाकोली-जादेह ने बताया कि खामेनेई की अंतिम विदाई यात्रा देश के कई बड़े शहरों से होकर गुजरेगी.

    तीन शहरों में निकलेगा शोक जुलूस
    अयातुल्ला अली खामेनेई का ये शोक जुलूस राजधानी तेहरान के साथ-साथ देश के बड़े धार्मिक केंद्रों ‘कोम’ और ‘मशहद’ में निकाला जाएगा. इन तीनों ही शहरों में आम जनता के लिए बड़े पैमाने पर पब्लिक रैलियां और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी.

    तेहरान में 24 घंटे चलेगा मुख्य कार्यक्रम
    खामेनेई के अंतिम संस्कार का सबसे बड़ा कार्यक्रम राजधानी तेहरान में आयोजित होगा. अकेले तेहरान में ही ये मुख्य समारोह लगातार कम से कम 24 घंटे तक चलेगा. इस ऐतिहासिक और बेहद भावुक मौके पर राजधानी में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है.

    नगर पालिका के अधिकारियों का अनुमान है कि अपने सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में करीब 2 करोड़ लोग इकट्ठा हो सकते हैं. इतनी भारी भीड़ को संभालने और उनके ठहरने के लिए बड़े पैमाने पर साजो-सामान और सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं.

    Share:

  • Pakistanis Build Mosque in Japan Without Permission; Now, Demolition Looms...

    Wed Jun 3 , 2026
    New Delhi: A mosque constructed in the city of Kawagoe, located in Japan’s Saitama Prefecture, has become embroiled in controversy. Built by the Pakistani community, the mosque was inaugurated in the presence of Pakistan’s Ambassador to Japan, Abdul Hamid. Now, the threat of demolition looms over the structure. Local authorities have discovered that the mosque […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved