img-fluid

खामेनेई से मुलाकात की ट्रंप की इच्छा पर ईरान का जवाब, विदेश मंत्री बोले- ‘हकीकत की दुनिया में रहना सीखिए’

June 07, 2026

नई दिल्ली। ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच जारी तनाव एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला नए दौर में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) से मुलाकात की इच्छा जताने पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने ट्रंप के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी को वास्तविक परिस्थितियों को समझते हुए असली दुनिया में जीना और सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में एक रिपोर्ट देखी जिसमें ट्रंप ने कहा था कि वह मुलाकात के लिए तैयार हैं और बैठक करना चाहते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि हमें यथार्थवादी होना चाहिए और वास्तविक दुनिया के अनुसार सोचना चाहिए।”

ट्रंप ने क्या कहा था?
ईरान के साथ अपनी शर्तों पर समझौता करने की कोशिशों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की इच्छा जताई थी। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यदि इस बैठक से किसी समझौते तक पहुंचने में मदद मिलती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

हालांकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि खामेनेई उनके पसंदीदा व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन यदि ऐसी मुलाकात होती है तो वह इसे सम्मान की बात मानेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं बैठक का प्रस्ताव नहीं रखा है, बल्कि व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों ने उन्हें इस तरह की मुलाकात का सुझाव दिया है।


  • युद्ध की स्थिति क्या है?
    28 फरवरी से शुरू हुआ ईरान-अमेरिका संघर्ष अभी तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है। अमेरिका अपनी शर्तों पर शांति समझौता चाहता है, जबकि ईरान भी अपने रुख पर कायम है। दोनों पक्षों के बीच सहमति न बनने के कारण हमलों का नया दौर शुरू हो गया है।

    इस तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है और कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखी जा रही है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर चिंता कम जताई है। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने से पहले कई लोग अनुमान लगा रहे थे कि तेल की कीमत 300 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी, लेकिन हाल ही में इसकी कीमत करीब 96 डॉलर प्रति बैरल रही। वहीं, शांति वार्ता को लेकर विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि अब तक किसी ठोस प्रगति के संकेत नहीं मिले हैं और दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं।

    Share:

  • डॉल्फिन-व्हेल की सामूहिक हत्या से दहला समुद्र तट, ‘द ग्रिंड’ पर उठे सवाल, 700 से ज्यादा जीवों की मौत से मचा विवाद

    Sun Jun 7 , 2026
    नई दिल्‍ली । समंदर किनारे डॉल्फिन (Dolphin) और व्हेल (whale) की लाशें बिछी हुई थीं और पानी खून से लाल हो गया था। यह दृश्य डेनमार्क के फारो द्वीप पर हुए एक विवादित आयोजन ‘द ग्रिंड’ के बाद सामने आया, जिसने पूरी दुनिया में बहस छेड़ दी है। जानकारी के अनुसार, हर साल होने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved