मनोरंजन

मलेशियाई मॉडल चांदनी के साथ नजर आए Ishaan Khattar

मुंबई (Mumbai)। ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा में हैं। ईशान को हाल ही में पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। इस बार वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इसलिए चर्चा शुरू हो गई है कि ईशान जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। ईशान पहले अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ रिलेशनशिप में थे।



ईशान खट्टर के मलेशियाई मॉडल चांदनी बेंज को डेट करने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से चल रही है। उन्हें पहले भी कई बार एक साथ देखा गया है, लेकिन यह पहली बार है जब ईशान ने चांदनी के साथ पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया है। ईशान और चांदनी को हाल ही में अपने दोस्त ओजस देसी की सगाई पार्टी से निकलते हुए देखा गया। दोनों यहां एक साथ आए थे। इस बार ईशान ने चांदनी को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद की और पपराज़ी के लिए पोज़ देने से पहले उन्हें अपनी कार में बिठाया। इस सगाई पार्टी में ईशान के भाई शाहिद कपूर, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी मौजूद थे।

ईशान खट्टर के काम की बात करें तो उनकी फिल्म पिप्पा जल्द रिलीज होने वाली है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखित पुस्तक ‘द बर्निंग चाफ़ीज़’ पर आधारित है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पैन्यूली और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी मुख्य भूमिका में हैं।

 

Share:

Next Post

Raghav-Parineeti की शादी की तस्वीरें लेने और वीडियो शूट करने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध

Sun Sep 24 , 2023
मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav-Parineeti) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। परिणीति और राघव की शाही शादी 24 सितंबर को राजस्थान (Rajsthan) के उदयपुर में होगी। उनकी शादी समारोह की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में इस शादी को लेकर एक […]