img-fluid

Israel-Iran War: दुबई, सऊदी और कतर जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स रद्द

February 28, 2026

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात अब बेहद संवेदनशील हो गए हैं. इजरायल और ईरान के बीच टकराव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सफर पर पड़ा है. इस युद्ध के माहौल को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है. सुरक्षा कारणों से कंपनी ने दुबई, दोहा, रियाद और तेल अवीव समेत पूरे मिडिल ईस्ट की अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से रोक दी हैं.

आसमान से लौटी फ्लाइट, इन बड़े शहरों पर लगा ब्रेक
इजरायल ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ शुरू किया है और इस कार्रवाई में उसे अमेरिका का साथ मिल रहा है. ईरान भी पलटवार कर रहा है, जिसके चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 28 फरवरी को तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को बीच रास्ते से ही भारत लौटना पड़ा.


  • किन-किन देशों की उड़ानों पर पड़ा है सीधा असर?
    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने कई अहम रूट्स पर अपनी सेवाएं फिलहाल सस्पेंड कर दी हैं. इनमें यूएई के दुबई और अबू धाबी, सऊदी अरब के रियाद, जेद्दा और दम्माम शामिल हैं. इसके अलावा कतर के दोहा, ओमान के मस्कट और इजरायल के तेल अवीव जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.

    यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, एयरलाइन कंपनियों की पैनी नजर
    एयर इंडिया ने एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. कंपनी सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन कर रही है. वहीं, इंडिगो ने भी इस स्थिति पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो का कहना है कि उनकी टीम ईरान और खाड़ी क्षेत्र के हालातों पर पूरी नजर बनाए हुए है और सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट ऑपरेशन्स में तुरंत बदलाव किए जाएंगे.

    यात्रा से पहले रखें ध्यान, लगातार चेक करें अपना स्टेटस
    एयरलाइंस ने प्रभावित रूट्स पर सफर करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. इंडिगो ने भरोसा दिया है कि फ्लाइट में बदलाव की स्थिति में यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर सूचना तुरंत दी जाएगी. कंपनियों का पूरा प्रयास है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े.

    यूरोपीय देशों में मची खलबली, नागरिकों को तुरंत लौटने की सलाह
    इस तनाव ने पश्चिमी देशों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं. ब्रिटिश सरकार ने ईरान से अपने स्टाफ को वापस बुला लिया है. फ्रांस ने नागरिकों को इजरायल और वेस्ट बैंक न जाने की सख्त सलाह दी है. इटली ने भी अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है, जबकि जर्मनी ने पूरे इजरायल के लिए अपनी यात्रा गाइडलाइंस को और भी अधिक सख्त कर दिया है.

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी उनकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    Sat Feb 28 , 2026
    जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी (Prime Minister Narendra Modi’s comments on Congress) उनकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक है (Are Symbol of his Political Frustration) । जिस विचारधारा ने आजादी की लड़ाई में नाखून तक नहीं कटाया, उनका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved