img-fluid

MP में फिर गरमाया शराबबंदी का मुद्दा, महिलाओं के आंदोलन को मिला उमा भारती का साथ

September 12, 2026

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन अब प्रदेश की सियासत में भी चर्चा का विषय बन गया है। पिछले चार दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में महिलाएं शराब दुकानों के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं। आंदोलन के उग्र होने के बीच अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने महिलाओं के इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है।

शुक्रवार शाम उमा भारती ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर शिवपुरी की प्रदर्शनकारी महिलाओं के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने लिखा- शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं शिवपुरी जिले की महिलाओं का हम आप सब लोग पूर्ण समर्थन करें। उमा भारती की इस पोस्ट के बाद शराबबंदी का मुद्दा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों में आ गया है।


  • दरअसल जिले में पिछले कुछ दिनों से महिलाएं शराब दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब की वजह से परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक असर पड़ रहा है। इसी को लेकर अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर महिलाओं ने शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

    इस आंदोलन को ऐसे समय में उमा भारती का समर्थन मिला है, जब प्रदेश में शराबबंदी को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो रही है। उमा भारती लंबे समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग करती रही हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनका शराबबंदी को लेकर सख्त रुख रहा है। बाद के वर्षों में भी उन्होंने शराब दुकानों के विरोध में कई बार आंदोलन किए। उमा भारती के समर्थन से शिवपुरी की महिलाओं के आंदोलन को राजनीतिक ताकत मिलने की संभावना है। अब सवाल यह है कि क्या सरकार महिलाओं की मांग पर कोई ठोस कदम उठाएगी या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा?

    फिलहाल शिवपुरी में महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन जारी है और उमा भारती के समर्थन के बाद इस मुद्दे पर प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों की नजर भी टिक गई है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि सरकार इस विरोध प्रदर्शन को किस तरह लेती है और शराब दुकानों को लेकर क्या निर्णय किया जाता है।

    Share:

  • ईरान-UAE को करीब लाने में भारत रहा सफल, BRICS में दिखा ‘मोदी डिप्लोमेसी’ का असर

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली: नई दिल्ली में ब्रिक्स संयुक्त घोषणा पत्र के बाद भारत को दूसरी बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली. भारत ब्रिक्स के मंच पर पहली बार ईरान और UAE के नेता को एक फ्रेम में लाने में सफलता हासिल की. शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान अबू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved